मान्यता और संजय दत्त में सब कुछ ठीक है और बात की जा रही है सिनेमा की। सिल्वर स्क्रीन पर संजय अपने से उम्र में आधी से भी कम कंगना के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। निर्देशक मणिशंकर ने संजू और कंगना को अपनी आगामी फिल्म ‘नॉक आउट’ के लिए साइन किया है।
IFM
जब खान और कुमार कम उम्र की हीरोइन के साथ परदे पर नाच-गा रहे हैं तो भला संजू बाबा क्यों नहीं। इसलिए जब ‘नॉक आउट’ में किसे उनकी हीरोइन बनाया जाए कि चर्चा चल पड़ी तो बाबा बोल पड़े ‘कंगना को ले लो।‘ संजय की बात मान ली गई और कंगना भी राजी हो गई।
‘ब्लू’ में मोटे और थुलथुले नजर आए संजू यह बात भलीभाँति जानते हैं कि यदि उन्होंने वजन कम नहीं किया तो वे पर्दे पर कंगना के अंकल नजर आएँगे, इसलिए वे कंगना का बॉयफ्रेंड दिखाई देने के लिए वजन कम करने में जुट गए। डाइट चार्ट का पालन करने लगे और वजन घटाने के बाद ही उन्होंने शूटिंग आरंभ की। कंगना के संजय प्रेमी दिखते हैं या अंकल, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।