11 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली ‘रॉकेट सिंह - सेल्समैन ऑफ द ईयर’ का इंतजार सिने प्रेमी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म से शिमित अमीन जैसे निर्देशक का नाम जुड़ा है, जिन्होंने ‘चक दे इंडिया’ जैसी सफल फिल्म बनाई थी।
रणबीर कपूर इस फिल्म में रॉकेट सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, जो कि सरदार है। एक सेल्समैन की जिंदगी को आधार बनाकर इसकी कहानी लिखी गई है। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का प्रोमो बड़ा आकर्षक है, जिसमें रणबीर अपनी फिल्म की मार्केटिंग रॉकेट सिंह के रूप में करते हैं।