आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » ‘हेराफेरी 4’ में अमिताभ बच्चन!
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Amitabh Bahchchan
IFM
’हेराफेरी’ का तीसरा भाग बनाने की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। इसका नाम है ‘हेराफेरी 4’। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने सोची समझी रणनीति के तहत फिल्म का नाम ‘हेराफेरी 3’ की बजाय ‘हेराफेरी 4’ रखा है ताकि लोग इस बात की चर्चा करें और फिल्म का प्रचार हो।

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी एक बार फिर इस सीक्वल में नजर आएगी। फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार इस बार फिल्म में कुछ नए मसाले जोड़े जाएँगे।

निर्देशक अनीस बज्मी ने एक और किरदार फिल्म में जोड़ा है, जिसकी भूमिका बेहद सशक्त है। इस किरदार को निभाने के लिए अमिताभ बच्चन को लिए जाने की चर्चा है। बहुत दिनों से बिग बी ने हास्य किरदार निभाया भी नहीं है।

इस बारे में निर्देशक अनीस बज्मी कहते हैं ‘फिलहाल स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये बात सही है कि अमिताभ को ध्यान में रखकर एक रोल लिखा गया है, लेकिन मैंने अभी तक उनसे इस बारे में चर्चा नहीं की है। हम दोनों एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।‘

इस फिल्म में हीरोइन की भूमिका कैटरीना कैफ निभाएँगी।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: हेराफेरी, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनीस बज्मी, कैटरीना कैफ, सुनील शेट्टी, बॉलीवुड, हिन्दी फिल्म, सिनेमा, मूवी