दो बड़ी फिल्मों (करण जौहर की ‘कुर्बान’ और प्रियदर्शन की ‘दे दना दन’) की टक्कर को टाल दिया गया है। ये दोनों फिल्में पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि ‘कुर्बान’ एक सप्ताह पहले यानी कि 20 नवंबर को प्रदर्शित होगी। जबकि ‘दे दना दन’ की रिलीज़ डेट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
‘कुर्बान’ को यूटीवी प्रदर्शित कर रहा है। यूटीवी के सिद्धार्थ रॉय कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा ‘हमने पाया कि एक ही दिन दो बड़ी फिल्मों का उचित नहीं रहेगा। इससे दोनों को नुकसान होगा। इसलिए रिलीज़ डेट अब 20 नवंबर कर दी गई है।‘