आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » तुषार का डबल रोल
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
फिल्म में तुषार कपूर की एक भूमिका तो झेली नहीं जाती, अब उन्हें डबल रोल में झेलने के लिए तैयार हो जाइए। ‘भेजा फ्राय’ के निर्देशक सागर बेल्लारी की अगली फिल्म में तुषार दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। स्मिता ठाकरे इस फिल्म की निर्माता हैं।

फिल्म में तुषार के साथ तीन नायिकाएँ नजर आएँगी, जिसमें से मिनिषा लांबा का चयन हो गया है। तुषार कपूर के अनुसार उन्होंने कई महीनों बाद कोई फिल्म साइन की है। या सच्चाई यह है कि उन्हें कोई साइन करना ही नहीं चाहता?

तुषार का कहना है कि अब वे बड़े हो गए हैं और वे हर तरह की फिल्म कर सकते हैं। वे फिल्मों में परिपक्व इंसान की भूमिका निभाने की ख्वाहिश रखते हैं। शायद उनकी यह इच्छा बहन एकता या पापा ‍जीतेन्द्र पूरी करें।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: तुषार कपूर, जीतेन्द्र, भेजा फ्राय, एकता कपूर, बॉलीवुड