आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » उदिता करना चाहती थीं शौर्या का गाना (A Song for Shaurya And Udita wanted to dance on it)
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Shorya Chauhan
PR
निर्देशक दीपक तिजोरी उस समय मुश्किल में नजर आएँ जब उनकी फिल्म ‘फॉक्स’ के एक गाने को उदिता गोस्वामी ने अपने ऊपर फिल्माने की जिद की। दीपिक ने यह गाना शौर्या चौहान पर फिल्माया है। जब उदिता ने यह गाना सुना तो उन्हें यह बहुत मधुर लगा। उन्होंने दीपक से इस बारे में बात की, लेकिन दीपक ने उन्हें मना कर दिया।

आखिरकार उदिता ने इस गाने की शूटिंग देखी और मीका, अर्जुन रामपाल और शौर्या का हौंसला बढ़ाया, जिन पर यह गीत फिल्माया गया। दीपक की इस फिल्म में सनी देओल भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

‘मुंबई सालसा’ से अभिनय की यात्रा शुरू करने वाली शौर्या ने उदिता के बारे में तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर बताया कि वे ‘सरफरोश’ जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक जॉन मैथ्यू की ‍एक फिल्म कर रही हैं, जिसमें उनके नायक हिमेश रेशमिया हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: फॉक्स, सनी देओल, दीपक तिजोरी, सरफरोश, हिमेश रेशमिया, उदिता गोस्वामी, शौर्या चौहान, बॉलीवुड