आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » ईको फ्रेंडली मासूमी (Masumeh goes green)
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Masumeh
PR
ईको फ्रेंडली होने की बात तो सभी करते हैं, लेकिन बहुत कम ऐसे होते हैं जो वास्तव में कुछ कर दिखाते हैं। अभिनेत्री मासूमी हाल ही में अपने बांद्रा स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं और उन्होंने अपने इस घर को ऐसा डिजाइन किया है, जिससे प्रकृति के पास रहने का अहसास हो।

इस बारे में मासूमी कहती हैं ‘मैं प्रकृति से प्यार करती हूँ इसलिए मैंने अपने घर को जंगल जैसा बनाया है जिसमें अनेक प्रकार के पौधे हैं जो सभी रंग लिए हुए हैं। मुझे इस बात का अफसोस है कि लोग प्रकृति के इतने सुंदर तोहफे की ओर ध्यान नहीं देते हैं।‘

मासूमी लोगों को सलाह देती हैं कि सभी लोग अपनी तरफ से कुछ न कुछ योगदान दे सकते हैं। पॉवर सेविंग बल्ब लगाए, ब्रश करते समय नल बंद रखे, जरूरत पड़ने पर ही पंखा या लाइट चालू करें, पौधे लगाएँ। उम्मीद है कि मासूमी की इन सलाहों पर लोग अमल करेंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: मासूमी, ईको फ्रेंडली, प्रकृति, बॉलीवुड