आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » बिपाशा बसु : नो एक्स्ट्रा चार्ज (Bipasha Basu No Extra charge)
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Bipasha
IFM
अजय देवगन ‘ऑल द बेस्ट’ नामक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें उनके अलावा बिपाशा बसु, संजय दत्त, मुग्धा गोडसे और फरदीन खान जैसे कलाकार हैं। रोहित शेट्टी इसके निर्देशक हैं।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान यह महसूस किया गया कि संजय दत्त के लिए भी एक नायिका होना चाहिए। मल्लिका शेरावत से लेकर तब्बू तक के नामों पर विचार किया गया पर बात नहीं बनी।

आखिरकार बिपाशा बसु को ही फिल्म में एक और भूमिका सौंप दी गई। वे अफ्रीकन महिला भी बनेंगी और उनके मेकअप के लिए खासतौर से हॉलीवुड से मेकअप मैन को बुलाया गया।

दोहरी भूमिका होने के कारण बिपाशा ने दोहरी मेहनत की और निर्माता अजय देवगन उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब बिपाशा ने अतिरिक्त भूमिका के बदले एक भी पैसा लेने से इंकार कर दिया।

अजय ने इसके बदले बिपाशा को ब्लैकबैरी फोन उपहार में दिया। अजय को पता था कि बिपाशा इसे खरीदने वाली थीं। अपने बॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम की फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ की कामयाबी से खुश बिपाशा को दोहरी खुशी मिल गई।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: बिपाशा बसु, अजय देवगन, ऑल द बेस्ट, संजय दत्त, मल्लिका शेरावत, न्यूयॉर्क, जॉन अब्राहम, बॉलीवुड