आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » प्रियंका कोठारी के पास आखिरी मौका (Priyanka Kothari the last chance)
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Nisha
IFM

वे अब निशा कोठारी हैं या प्रियंका कोठारी ये बताना बहुत मुश्किल है क्योंकि बार-बार वे अपना नाम बदलती रहती हैं, लेकिन सफलता उनसे दूरी बनाए रखती है। ये बात सभी मान चुके हैं कि प्रियंका उर्फ निशा से अभिनय कराना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन रामगोपाल वर्मा को उनमें प्रतिभा नजर आती है और वे लगातार उन्हें मौके पर मौके दिए जा रहे हैं। शायद रामू कसम खा चुके हैं कि प्रियंका के साथ वे एक हिट फिल्म बनाकर ही मानेंगे।

रामू की आने वाली फिल्म ‘अज्ञात’ में प्रियंका एक बार फिर नजर आएँगी। सुना है इस फिल्म में उन्होंने कुछ बोल्ड दृश्य भी दिए हैं। वैसे भी उन्हें इस तरह के दृश्यों से कभी परहेज नहीं रहा है।

प्रियंका प्रार्थना कर रही है कि ‘अज्ञात’ उन्हें वो सफलता दिला दे जिससे अभी तक वे अंजान रही हैं क्योंकि यदि ये फिल्म असफल रहती है तो रामू भी उन्हें शायद ही अगला अवसर दे।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: प्रियंका कोठारी, निशा कोठारी, अज्ञात, रामगोपाल वर्मा, बॉलीवुड