आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » सलमान बनेंगे भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Salman
IFM
’दबंग’ नामक फिल्म में सलमान खान एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएँगे। इस फिल्म का निर्माण सलमान के भाई अरबाज खान कर रहे हैं और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी इसमें सलमान की नायिका हैं।

फिल्मों में सलमान ने ज्यादातर अच्‍छे इंसान की भूमिका ही निभाई है, लेकिन ‘दबंग’ में सलमान के भाई अरबाज उन्हें एक अलग तरह की भूमिका सौंप रहे हैं। सलमान के अभिनय का यह रुप उनके प्रशंसकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

सलमान खुद इस भूमिका को लेकर उत्सुक हैं। वे भी एक जैसे रोल कर ऊब गए हैं और कुछ अलग करना चाहते हैं। दूसरा निर्माता शायद ही उन्हें इस तरह का रोल देता, इसलिए वे घर की फिल्म के जरिये ही शुरुआत कर रहे हैं।

शाहरुख और आमिर नई नायिकाओं के साथ काम कर रहे हैं, ये देखते हुसलमान के लिए भी नई नायिका चुनी गई है। फिल्म का निर्देशन करेंगे अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, दबंग, अरबाज खान, बॉलीवुड