मुंबई में हुए आतंकवादियों के हमले का शिकार अभिनेता आशीष चौधरी की बहन मोनिका और जीजा भी हुए। वे उस रात होटल ओबेरॉय में भोजन के लिए गए थे। इस घटना ने आशीष को तोड़कर रख दिया।
मोनिका के दो बच्चें कनिष्क (12 वर्ष) और अनन्या (7 वर्ष) अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि उनके मम्मी-पापा आने वाले हैं। उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि उनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं है।
आशीष ने मीडिया को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने उन सबको धन्यवाद कहा है जो इस संकट की घड़ी में उनके साथ है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि अब वे और उनकी पत्नी समिता उन बच्चों की परवरिश करेंगे। वे उनके माता-पिता की कमी दूर तो नहीं कर सकते, लेकिन वे इसकी भरपाई की पूरी कोशिश करेंगे।