आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » गाने में सुनाई देगा करीना कपूर का नाम
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Kareena
IFM
करीना कपूर को प्यार से बेबो कहकर पुकारा जाता है। करीना का यह नाम अब एक गाने में सुनाई देगा। साजिद नाडियाडवाला की बड़े बजट की फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ में यह गाना करीना पर फिल्माया जाएगा, जिसके के मुखड़े में ‘बेबो’ शब्द का उपयोग होगा।

सूत्रों के मुताबिक ‘बेबो’ शब्द का उपयोग करीना की लोकप्रियता को देखते हुए किया गया है। साथ ही इससे इस गाने के लोकप्रिय होने की संभावना भी ज्यादा है। इस तरह का विचार निर्देशक सबीर खान के दिमाग में आया था, जब उन्होंने इस बारे में सभी को बताया तो सभी को यह आइडिया उम्दा लगा।

करीना से जुड़े लोगों के अनुसार गाने में करीना के नाम का उपयोग यह ‍दर्शाता है कि वे कितनी बड़ी स्टार हैं। हिट या फ्लॉप फिल्मों का उन पर कोई असर नहीं पड़ता और आज भी उन्हें मुँहमाँगी रकम मिलती है।

‘कमबख्त इश्क’ में करीना के नायक अक्षय कुमार हैं। साथ ही इसमें कई हॉलीवुड के लोकप्रिय चेहरे भी दिखाई देंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: करीना कपूर, बेबो, कमबख्त इश्क, सबीर खान, अक्षय कुमार