आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » ‘न्यूयॉर्क’ को लेकर जॉन उत्साहित
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
John
IFM
‘दोस्ताना’ को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ मिली हों, जॉन अब्राहम खुश हैं। फिल्म को बड़े शहरों और विदेश में अच्छी सफलता मिली है। जॉन को एक सफल फिल्म की अरसे से तलाश थी और इस सूखे को कुछ हद तक ‘दोस्ताना’ ने कम किया है।

जॉन का कहना है कि उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही है और उनके प्रशंसक भी बेहद खुश हैं। जॉन को इस फिल्म में पसंद किया गया है।

वैसे तो जॉन अपनी आगामी फिल्मों में हर तरह की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन जब ‘न्यूयॉर्क’ की चर्चा चलती है तो उनका चेहरा दमक उठता है। यशराज फिल्म्स के साथ यह जॉन की तीसरी फिल्म है। इसके पहले वे इस बैनर की ‘धूम’ और ‘काबुल एक्सप्रेस’ कर चुके हैं।

‘न्यूयॉर्क’ का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। जॉन के मुताबिक कबीर ने ‘काबुल एक्सप्रेस’ के बाद एक और बेहतर फिल्म बनाई है। हाल ही में जॉन ने इसकी शूटिंग पूरी की है।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: दोस्ताना, न्यूयॉर्क, जॉन अब्राहम, कबीर खान, काबुल एक्सप्रेस, धूम