आयशा ने शादी आगे बढ़ाई

आयशा टाकिया अपने प्रेमी फरहान आज़मी से 25 दिसंबर को शादी करने वाली थी, लेकिन 26 नवंबर को मुंबई पर हुए हमले ने उन्हें इतना व्यथित कर दिया कि उन्होंने अपनी शादी को आगे बढ़ा दिया। सूत्रों के मुताबिक आयशा और फरहान को लगा कि यह समय किसी भी तरह की खुशी मनाने का नहीं है। कई मौतें हुई है। लोगों ने अपने नजदीकियों को खोया है। नुकसान हुआ है। देश का हर व्यक्ति दु:खी है। ऐसे में वे खुशी का आयोजन कैसे कर सकते हैं। ये माना जा जा रहा है वे अब 2009 के मध्य में वे विवाह करेंगे।