पहलाज निहलानी मुंबई फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें उन शहीदों को याद किया जाएगा जिन्होंने मुंबई में हुए हमलों में अपनी जान देकर देशवासियों की जान बचाई।
हेमंत करकरे के नहीं रहने से पहलाज बेहद दु:खी हैं। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। मुंबई पुलिस वेलफेयर के लिए हर वर्ष बॉलीवुड के कलाकार एक कार्यक्रम पेश करते थे। इसकी कार्यक्रम की रूपरेखा पहलाज और करकरे मिलकर बनाते थे। हाल ही में यह कार्यक्रम 2 नंवबर को आयोजित हुआ था।
निहलानी इस समय बॉलीवुड के अन्य लोगों से बात कर रहे हैं कि शहीदों की याद में होना वाला कार्यक्रम किस तरह का हो।