आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » मान गई बिपाशा बसु
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Bipasha
IFM
लगता है कि ‘लम्हा’ के निर्माता की इस धमकी का असर कि वे बिपाशा की जगह किसी अन्य नायिका को रख लेंगे बिपाशा पर पड़ गया है। अब बिपाशा बसु ‘लम्हा’ फिल्म की शूटिंग कश्मीर में करने के लिए राजी हो गई हैं।

राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग बिपाशा ने अचानक ‍बीच में ही छोड़ दी थी। बिपाशा को कश्मीर में खतरा लग रहा था और वे बगैर निर्माता-निर्देशक से सलाह कर मुंबई लौट आईं।

जनवरी में इसकी शूटिंग फिर होने वाली है और बिपाशा के रूख को देखते हुए कहा जा रहा था कि फिल्म में बिपाशा की जगह विद्या बालन को लिया जाएगा। जब यह बात बिपाशा तक पहुँची तो संभवत: उन्होंने इसी वजह से ‍अपना निर्णय बदल दिया।

सूत्रों के अनुसार निर्देशक राहुल ढोलकिया ने बिपाशा से मुलाकात कर उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया और बिपाशा राजी हो गईं। आखिरकार हसीना मान गई।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: बिपाशा बसु, लम्हा, राहुल ढोलकिया, हसीना, बिपाशा