विद्या को रात पसंद

बॉलीवुड के कुछ कलाकारों को दिन की बजाय रात में काम करना पसंद है। रात के समय भीड़-भाड़ और व्यवधान कम होता है। विद्या बालन की भी यही सोच है।विद्या को लगता है कि रात के समय उनमें काम करने की ऊर्जा दिन के मुकाबले ज्यादा होती है, साथ ही काम भी तेजी से होता है। इसलिए विद्या की कोशिश रहती है कि उनकी शूटिंग रात में हो। ये बात और है कि ज्यादातर कलाकार रात में काम करना पसंद नहीं करते, इसलिए निर्देशक दिन में ही शूटिंग करते हैं।