मलाइका अरोरा को अरबाज खान से प्यार हुआ और उन्होंने 23 वर्ष की आयु में शादी कर ली, लेकिन उनकी बहन अमृता अरोरा का मामला इससे विपरीत है। वे 28 वर्ष की हैं और उन्होंने इतने बॉयफ्रेंड्स बदल लिए कि खुद उनका नाम भूल गई होंगी। रिश्ते तोड़ने और बनाने में वे ज्यादा देर नहीं लगाती।
सूत्रों के मुताबिक अमृता के घर वाले उन पर शादी करने का दबाव डाल रहे हैं। पहले तो अमृता करियर की आड़ लेकर छिप जाया करती थी, लेकिन अब उनके करियर में भी कुछ खास नहीं रहा। उन्हें सोलो नायिका लेकर कोई फिल्म नहीं बनाता। जिन फिल्मों में ढेर सारे कलाकारों की जरूरत पड़ती है, उनमें से कुछ निर्माता अमृता को फिल्मों में ले लेते हैं।
अमृता का रोमांस इन दिनों शकील नामक शख्स से चल रहा है और दोनों एक-दूसरे के प्रति गंभीर हैं। अमृता की बहन मलाइका भी चाहती हैं कि वे जल्दी से शादी कर लें। अमृता ने इस बारे में अपनी खास सहेली करीना कपूर से बात की है। करीना खुद अभी शादी करने के मूड में नहीं है, वे अमृता को क्या सलाह देंगी?