आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » महारथियों ने कीमत घटाई
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Maharathi
PR
अभिनय के क्षेत्र में ओमपुरी, नसीरूद्दीन शाह, परेश रावल और बोमन ईरानी महारथी माने जाते हैं। ये चारों श्री अष्टविनायक सिने विज़न लि. की फिल्म ‘महारथी’ में दिखाई देंगे। इनके साथ फिल्म में नेहा धूपिया और तारा शर्मा भी होंगी।

जब नसीर, ओम, बोमन और नेहा ने फिल्म की पटकथा पढ़ी थी तो उन्हें बेहद पसंद आई। फिल्म के कम बजट को देख इन्होंने अपनी फीस में कटौती की और फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए।

यह एक गुजराती नाटक पर आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन शिवम नायर कर रहे हैं। शिवम इसके पूर्व अभय देओल और सोहा अली को लेकर ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ बना चुके हैं।

जिस तरह से छोटे बजट की फिल्मों ‘मुंबई मेरी जान’ और ‘ए वेडनेस डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है, उसे देख ‘महारथी’ के निर्माताओं को भी अपनी फिल्म पर भरोसा है।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: महारथी, नेहा धूपिया, ओम पुरी, नसीरूद्दीन शाह, परेश रावल