आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » अभिनय से बेहतर नृत्य : मलाइका
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Malaika
IFM
मलाइका अरोरा खान ने कई फिल्मों में हॉट और सेक्सी डांस किए हैं और उनके कई प्रशंसक हैं। उनके फिगर से कई अभिनेत्रियाँ ईर्ष्या करती हैं। मलाइका फिल्मों में डांस करके ही खुश हैं और उन्होंने कभी भी अभिनय के बारे में सोचा नहीं था। हालाँकि उन्हें फिल्मों में अभिनय के कई प्रस्ताव मिलें, लेकिन उन्होंने सब ठुकरा दिए।

सुनील शेट्टी की जिद रंग लाई और उन्होंने मलाइका को अपनी फिल्म ‘ई.एम.आई’ में अभिनय करने के लिए मना लिया। जब दूसरे निर्माताओं को पता चला कि मलाइका अभिनय कर रही हैं तो उनके पास ढेर सारी फिल्मों के ऑफर्स आए, लेकिन मलाइका ‘ई.एम.आई.’ का बॉक्स ऑफिस परिणाम देखना चाहती थी।

‘ई.एम.आई.’ बुरी तरह फ्लॉप हुई और एक सप्ताह बाद ही कई सिनेमाघरों से यह फिल्म उतर गई। सूत्रों के मुताबिक मलाइका ने सोच लिया है कि भविष्य में फिल्में नहीं करेंगी और सिर्फ नृत्य द्वारा ही फिल्म का ग्लैमर बढ़ाएँगी।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: मलाइका अरोरा, सुनील शेट्टी, ईएमआई, सेक्सी