सचिन तेंडुलकर और आमिर खान के बीच अच्छी दोस्ती है। आईपीएल स्पर्धा के दौरान दोनों ने साथ-साथ मैच देखने का आनंद उठाया था।
पिछले दिनों सचिन की निगाह आमिर की आगामी फिल्म ‘गजिनी’ के पोस्टर पर पड़ी। आमिर की बॉडी देख सचिन हैरान रह गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि आमिर ने इतनी अच्छी बॉडी बना ली है।
सचिन का सोचना था कि इस चित्र को बनाने में कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया गया है। पुष्टि के लिए उन्होंने आमिर को फोन किया। आमिर ने सचिन को यकीन दिलाया कि उन्होंने जिम में कड़ी मेहनत कर अपने शरीर को इतना फौलादी बनाया तब जाकर सचिन को यकीन हुआ। इसके बाद सचिन ने आमिर की खूब तारीफ की। आमिर खान का कहना है कि वे सचिन से मिलने उनके घर भी जाएँगे।