आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » परवीन बॉबी की राह पर मीरा!
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Meera
IFM
मीरा नामक अभिनेत्री को आप भूल गए हों तो याद दिला दें कि इस पाकिस्तानी अभिनेत्री को महेश भट्ट ने ‘नजर’ फिल्म के जरिए पेश किया था। फिल्म प्रदर्शित होने के पूर्व मीरा की खूब तारीफ की गई थी, लेकिन फिल्म देखने के बाद मीरा की पोल खुल गई कि वे अभिनय नहीं कर सकती।

सूत्रों के मुताबिक इन दिनों मीरा की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उन्हें इस बात का भय सता रहा है कि कोई उन्हें मारना चाहता है। कुछ ऐसे ही हालातों से परवीन बॉबी भी गुजरी थीं और उन्होंने अपने करियर का कबाड़ा कर लिया था।

‘नजर’ फिल्म के बाद मीरा ने बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें महत्व नहीं दिया गया। वे शाहरुख खान की भी नायिका बनना चाहती थीं। मीरा कई दिनों के लिए गायब हो जाती थी, जिसके बारे में उनके माता-पिता को भी पता नहीं रहता था कि वे कहाँ हैं?

पिछल दिनों मीरा आधी रात को महेश भट्ट के घर जा पहुँची और रहने के लिए उन्होंने जगह माँगी। मीरा का कहना था कि कोई शख्स उन्हें परेशान कर रहा है। महेश भट्ट ने मीरा की मा‍नसिक‍ स्थिति को देख उन्हें पनाह देने से इंकार कर दिया। इसके बाद मीरा ‘नजर’ फिल्म के निर्माता के साथ चली गईं।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: मीरा, परवीन बॉबी, नजर, महेश भट्ट, बॉलीवुड