रिया की सोच

क्रिसमस और नए वर्ष का आगमन रिया सेन अपने परिवार के साथ करना चाहती हैं, लेकिन इस वर्ष वे क्रिसमस अपने परिवार के साथ नहीं मना पाएँगी। क्रिसमस पर रिया अपने दोस्तों के साथ हाँगकाँग टूर पर रहेगी और उन्हें अपने परिवार से दूर रहने का मलाल है। नए वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अभिनेत्रियों की भारी माँग होती है। रिया भी इसकी अपवाद नहीं हैं। उन्हें लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया और देश के कई हिस्सों से परफॉर्म करने के ऑफर आए हैं, लेकिन रिया ने पुणे को चुना हैं। शो के लिए पुणे को चुनने की वजह बताते हुए रिया कहती हैं ‘पुणे में शो करने की खास वजह यह है कि मेरे दोस्त और परिवार वहाँ पर मौजूद रहेंगे। मैं क्रिसमस पर परिवार को मिस करूँगी, लेकिन नए वर्ष का स्वागत मैं उनके साथ ही करना चाहूँगी।‘