वैसे तो संजय दत्त अपनी नायिकाओं से नाराज कम होते हैं, लेकिन इन दिनों वे बिपाशा बसु से खफा बताए जाते हैं। इसका कारण है बिपाशा का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार।
संजय और बिपाशा ‘लम्हा’ नामक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग पिछले दिनों कश्मीर में चल रही थी। बिपाशा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं। जब वे अपने आपको बेहद असुरक्षित महसूस करने लगीं तो उन्होंने कश्मीर छोड़ मुंबई वापस आने का निर्णय ले लिया।
बिपाशा ने जिस दिन कश्मीर छोड़ने का निर्णय लिया उसी दिन संजय दत्त कश्मीर पहुँचे थे। सूत्रों के मुताबिक बिपाशा ने अपने इस फैसले के बारे में संजय दत्त को भी नहीं बताया, जो कि फिल्म में उनके साथ काम कर रहे हैं और उनसे सीनियर हैं।
बिपाशा की इस हरकत से संजय को बुरा लगा। संजय उन्हें रोकते नहीं, लेकिन कम से कम उन्हें खबर तो करनी थी।