आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » हैप्पी बर्थ-डे सुष्मिता सेन
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Sushmita
IFM

ब्यूटी विद ब्रेन का उदाहरण हैं सुष्मिता सेन। उनकी शख्सियत, सुंदरता और विचार ही कुछ ऐसे हैं कि प्रत्येक व्यक्ति उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता।

19 नवंबर 1975 को जन्मी सुष्मिता आज अपनी उम्र के 33 वर्ष पूरे कर रही हैं। पत्रकार बनने का सोचने वाली सुष्मिता सेन ने दोस्तों की सलाह पर मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और ऐश्वर्या राय को पीछे छोड़ मिस इंडिया बनीं।

उनकी उड़ान यही नहीं थमी। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज पहनकर हर भारतीय को गौरवान्वित किया। 1996 में ‘दस्तक’ के जरिए उन्होंने फिल्मों में दस्तक दी।

कुशल अभिनेत्री होने के बावजूद बॉलीवुड में उनकी प्रतिभा का पूरा उपयोग अब तक नहीं हो पाया। शायद सुष्मिता की बिंदास इमेज और लाइफस्टाइल से निर्माता-निर्देशक और नायक उनके साथ काम करने से डरते हैं।

सुष्मिता इस समय अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म रानी लक्ष्मीबाई की तैयारियों में व्यस्त हैं। सुष्मिता को जन्मदिन की बधाई।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: सुष्मिता, मिस यूनिवर्स, सुष्मिता सेन, जन्मदिन