‘फूँक’ फिल्म का निर्माण वन मोर थॉट एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया था। ‘फूँक’ के प्रचार में कहा गया था कि जो व्यक्ति सिनेमाघर में अकेले पूरी फिल्म देखेगा, उसे पाँच लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह तरकीब काम कर गई और फिल्म को खूब प्रचार मिला।
इसी बैनर की अगली फिल्म ‘खलबली - फन अनलिमिटेड’ प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में ढेर सारे हास्य कलाकार हैं। एक बार फिर दर्शकों को चुनौती दी गई है। फिल्म के निर्माता ने घोषणा की है कि जो दर्शक पूरी फिल्म के दौरान सपाट चेहरा लिए बैठे रहेगा (बिलकुल भी नहीं हँसेगा या मुस्कुराएगा) उसे वे दस लाख रुपए का इनाम देंगे।
अब ये इनाम कितने लोग जीतते हैं ये बात अलग है, लेकिन वन मोर थॉट एंटरटेनमेंट ने प्रचार का यह नया तरीका इजाद किया है। रियलिटी शो वाले तो इनाम दे ही रहे हैं, अब फिल्म वाले भी पीछे नहीं है।