आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » तुम पास आ रहे हो
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
वायआरएफ म्यूजिक की ओर से हाल ही में ‘तुम पास आ रहे हो’ नामक ऑडियो अलबम जारी किया गया है। संगीत प्रेमियों को इस अलबम में लता मंगेशकर द्वारा गाया एक गीत सुनने को मिलेगा, जो उन्होंने पहले नहीं सुना होगा।

कुमार सानू और लता द्वारा गया गीत ‘चंदा की चाँदनी’ इस अलबम का प्रमुख आकर्षण है। लता द्वारा गाया एक और गीत ‘तुम पास आ रहे हो’ इस अलबम में शामिल है, जिसे उन्होंने जगजीतसिंह के साथ गाया है। इसे ‘सजदा’ अलबम से लिया गया है।

इन गानों के साथ 13 और रोमांटिक और मधुर गाने इस अलबम में चुने गए हैं। ‘खुदा जाने’ और ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ बचना ऐ हसीनों से, ‘फलक तक चल’ टशन से, ‘बोल ना हल्के-हल्के’ झूम बराबर झूम से, ‘मेरे हाथ में’ और ‘देखो ना’ फना से तथा बंटी और बबली और सलाम नमस्ते का भी एक-एक गीत शामिल किया गया है।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: तुम पास आ रहे हो, लता मंगेशकर, जगजीतसिंह, सजदा