वर्तमान दौर की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्री कैटरीना कैफ उस समय चकित रह गई जब उन्हें कुछ पत्रकारों ने बताया कि उन्हें उनका ई-मेल मिला है। यह ई-मेल अकाउंट कैटरीना के नाम से ही खोला गया है।
कई पत्रकारों और लोगों को इस आईडी के जरिए ऐसे मेल मिले हैं, मानो कैटरीना ने ही भेजे हों। कैटरीना ने सभी को स्पष्ट किया है कि उनके नाम का दुरुपयोग कर किसी ने ई-मेला अकाउंट खोला है और वह लोगों को मेल कर रहा है।
कैटरीना इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और शीघ्र ही इसके खिलाफ कदम उठाने वाली हैं। फिलहाल कैटरीना का सारा ध्यान अपनी आगामी फिल्म ‘युवराज’ की तरफ है, जो 21 नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही है। सलमान खान इस फिल्म में उनके नायक हैं।