अपने अभिनय से सम्मोहित करने वाली करीना कपूर अब अपने प्रशंसकों के लिए वेबसाइट खोलने जा रही हैं। करीना की वेबसाइट पर फैशन की ज्यादा बात होगी। इसमें सिर्फ करीना के फैशन के बारे में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में चल रहे फैशन ट्रेंड के बारे में बताया जाएगा।
करीना से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक करीना की यह बेवसाइट विक्टोरिया बैकहम, मेडोना और जेनिफर लोपेज जैसे सितारों जैसी होगी, जिसमें फैशन के भी पृष्ठ होंगे। इसका लुक और डिजाइनिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा।
करीना के बारे में बताया गया कि फैशन में उनकी बेहद रुचि है। फिल्मों में कई बार करीना ने खुद अपनी कास्ट्यूम डिजाइन की है। करीना अपने ब्रांड क्लॉथ भी लांच करना चाहती हैं और वेबसाइट उसी दिशा में उठाया गया कदम है।
करीना हर समय फैशन के बारे में अपने आपको अपडेट करती रहती हैं। पेरिस और टोक्यो के फैशन जगत की हर खबर उन्हें मालूम रहती है। उन्हें फैशन जगत के बारे में बहुत सारी जानकारी है, जिसे वेबसाइट के जरिये वे अपने प्रशंसकों के साथ बाँटेंगी।