आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » ‘कमबख्त इश्क’ में सुपरमैन भी
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Brandon-Akshay
PR

साजिद नाडियाडवाला अपनी फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ के लिए जो कर रहे हैं, वो शायद ही पहले किसी ने किया हो। सिल्वेस्टर स्टेलोन और डेनिस रिचर्ड के बाद उन्होंने ब्रेंडन रूथ को भी फिल्म में शामिल कर लिया है।

ब्रेंडन रूथ को सुपरमैन के रूप में पहचाना जाता है, क्योंकि सुपरमैन सिरीज की फिल्मों में वे सुपरमैन के रूप में दिखाई देते हैं। इतने बड़े स्टार को अपनी फिल्म में काम करने के लिए राजी करना साजिद नाडियाडवाला जैसे निर्माता के लिए ही संभव है।

पिछले दिनों जबरदस्त एक्शन दृश्य ब्रेंडन और देसी एक्शन किंग अक्षय कुमार पर फिल्माए गए। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक अक्षय और ब्रेंडन ने ये एक्शन दृश्य साथ किए। ये फिल्म के अतिमहत्वपूर्ण दृश्य हैं और साथ में खतरनाक भी।

अक्षय को खतरनाक स्टंट करते देख ब्रेंडन काफी प्रभावित हुए। ब्रेंडन को उस समय आश्चर्य हुआ जब अक्षय ने उन्हें बताया कि बॉलीवुड के ज्यादातर नायक स्टंट दृश्य खुद करते हैं।

ब्रेंडन और अक्षय के बीच लंबी बातचीत भी हुई। उन्होंने एक्शन, फिटनेस और मार्शल आर्ट पर बात की। ‘कमबख्त इश्क’ की टीम से मिलकर ब्रेंडन बेहद खुश हुए। बच्चों में ब्रेंडन बेहद लोकप्रिय हैं। ‘कमबख्त इश्क’ में बच्चे सुपरमैन और एक्शन किंग अक्षय कुमार को साथ देखकर बेहद प्रसन्न होंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: कमबख्त इश्क सुपरमैन ब्रेंडन रूथ सिल्वेस्टर स्टेलोन अक्षय कुमार मार्शल आर्ट