प्रियंका को आया रोना

लगातार साथ काम करते हुए भावनात्मक लगाव होना स्वाभाविक है। कुछ ऐसा ही लगाव प्रियंका चोपड़ा को ‘फैशन’ की यूनिट से हो गया। मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग पिछले एक वर्ष से चल रही थी। जब शूटिंग का अंतिम दिन आया तो सभी भावुक हो गए। प्रियंका भी उदास थीं क्योंकि उनकी सभी से अच्छी दोस्ती हो गई थी। सभी एक-दूसरे से मिले और धन्यवाद कहा। माहौल भावुक हो गया और प्रियंका की आँखों से आँसू निकल आए। यूनिट के एक सदस्य के मुताबिक सभी ने इस फिल्म के लिए साथ मिलकर मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी। रामगोपाल वर्मा जैसे निर्देशक भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘फैशन’ दीपावली पर प्रदर्शित होगी।