मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | टीवी | सिने-मेल
मुख पृष्ठ मनोरंजन  बॉलीवुड  मिर्च-मसाला > प्रियंका के सामने एक ही रास्ता
मिर्च-मसाला
Priyanka
IFM
प्रियंका के कानों तक यह खबर पहुँची या नहीं, लेकिन बॉलीवुड में खुसपुसाहट शुरू हो गई है कि किसी फिल्म को फ्लॉप करवाना हो तो उसमें प्रियंका चोपड़ा को ले लो।

आपको अगर याद हो तो कुछ इसी तरह की बात रवीना टंडन के बारे में भी कही जाती थी, जब उन्होंने लगातार फ्लॉप फिल्मों के ढेर लगा दिए थे।

प्रियंका के बारे में ज्यादा पुरानी बात न करते हुए इसी वर्ष प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की बात की जाए तो स्थिति स्पष्ट हो जाती है। पहले उन्होंने अपने प्रेमी हरमन बावेजा को डूबोया। ‘लव स्टोरी 2050’ बीस दिन भी नहीं चल पाई।

इसके बाद ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ प्रदर्शित हुई। सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे इस फिल्म में थे, लेकिन फिल्म को गॉड भी नहीं बचा पाए। फिल्म की असफलता का दोष दिया गया प्रियंका को।

बेचारे बॉबी देओल को पता होता कि प्रियंका फ्लॉप फिल्म देने का रिकॉर्ड बना रही हैं तो वे ‘चमकू’ में प्रियंका को नायिका कभी नहीं लेते। ‘चमकू’ ने उन्हें चमकाने के बजाय अंधेरे में गुम कर दिया। हाल ही में प्रदर्शित ‘द्रोण’ की शुरुआत देख लगता है कि जल्दी ही इस फिल्म का नाम भी फ्लॉप फिल्मों की सूची में शामिल हो जाएगा।

बेचारी प्रियंका का इन फिल्मों के फ्लॉप होने में कोई दोष नहीं है। जब सलमान, बॉबी और अभिषेक जैसे लोग इन फिल्मों को डूबने से नहीं बचा पाए तो प्रियंका का क्या दोष? लेकिन कहने वाले तो कहते हैं।

इस तरह की बात करने वालों के मुँह पर ताला लगाने का प्रियंका के पास एक ही रास्ता है। एक सफल फिल्म। क्या पता ‘फैशन’ और ‘दोस्ताना’ चल निकले, जो कुछ दिनों बाद प्रदर्शित होने वाली हैं। लेकिन तब तक प्रियंका को इस तरह की बातें सुनना पड़ेगी।