मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | टीवी | सिने-मेल
मुख पृष्ठ मनोरंजन  बॉलीवुड  मिर्च-मसाला > अरशद-मारिया की शादी खतरे में!
मिर्च-मसाला
बॉलीवुड में कुछ पति-पत्नी की जोड़ी ‍की मिसाल दी जाती है, इसमें अरशद वारसी और मारिया की जोड़ी भी शामिल है।‍ उनकी शादी को दस वर्ष हो चुके हैं, लेकिन कभी भी उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह की बात नहीं सुनाई दी।

इस समय बॉलीवुड में चर्चा है कि इस रिश्ते पर काले बादल मँडरा रहे हैं। अरशद से मारिया अलग होना चाहती हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पति, पत्नी और ‘वो’ वाला किस्सा नहीं है, बल्कि इस रिश्ते में विलेन बना है अरशद की व्यस्तता।

लंबे संघर्ष के बाद अरशद का करियर इन दिनों अच्छा चल रहा है। वे फिल्मों में इतने व्यस्त हैं कि घर, परिवार और बच्चों पर ध्यान और समय नहीं दे पा रहे हैं। महीनों वे शूटिंग के लिए घर से बाहर रहते हैं।

अरशद की व्यस्तता के कारण मारिया जिंदगी में अकेलापन महूसस करती है और इसी के चलते उन्होंने रिश्ते को तोड़ना उचित समझा। अरशद कोशिश कर रहे हैं कि मारिया उनकी मजबूरी को समझ कर मान जाए। सभी को उम्मीद है कि मारिया मान जाएगी।