आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » सलमान खान : दो सवालों से परेशान
मिर्च-मसाला
Feedback Print Bookmark and Share
 
Salman
IFM
सलमान खान और विवादों में चोली-दामन वाला रिश्ता है। जितना सलमान विवादों से बचने की कोशिश करते हैं, उतने ही वे घिरते जाते हैं। फिर उठता है प्रश्नों का सिलसिला, जिनका जवाब देते-देते ताकतवर सलमान भी थक जाते हैं।

ऐसे ही दो सवालों ने सल्लू मियाँ को परेशान कर रखा है, जो उनसे हर पत्रकार-वार्ता या साक्षात्कार में पूछा जाता है। इन सवालों को सुनकर सलमान को गुस्सा तो इतना आता होगा कि उनका बस चले तो वे सामने वाले को पीट दें, लेकिन उन्हें अपना गुस्सा गटकना पड़ता है।

पहला सवाल तो ये कि कैटरीना के जन्मदिन की पार्टी में ऐसा क्या हुआ कि आज शाहरुख और सलमान एक-दूसरे की ओर देखना भी पसंद नहीं करते। गले में हाथ डालकर फिल्म करने वाले दोनों खान दुश्मन क्यों बन गए हैं?

इस सवाल का या तो सलमान कोई जवाब नहीं देते या फिर ऐसा जवाब देते हैं कि इस विषय पर दूसरा प्रश्न पूछने की कोई हिम्मत ही नहीं करे। वैसे सलमान का कहना है कि सही समय आने पर वे इस मुद्दे पर अपने विचारों से सभी को अवगत कराएँगे।

दूसरा सवाल जो सलमान को बरसों से परेशान कर रहा है, वो ये कि वे शादी कब कर रहे हैं। अब कैटरीना उनकी जिंदगी में आ गई है तो सभी पूछते हैं कि वे कैटरीना से कब शादी करेंगे?

लोगों की हिम्मत तो देखिए सलमान के शो में आकर ही उन्होंने सल्लू से इस तरह के प्रश्न पूछ डाले। अब इस सवाल का जवाब खुद सल्लू को ही नहीं पता तो वे जवाब कैसे दें। कुछ भी बोलकर वे बला को टालते हैं।

कौन कहता है कि स्टार खुश रहते हैं। सल्लू की हालत देखकर तो नहीं लगता।
संबंधित जानकारी खोजें
यह भी खोजें: सलमान खान कैटरीना शाहरुख