सेक्सी मल्लिका शेरावत जिस फिल्म को लेकर इस समय सबसे ज्यादा उत्साहित है, उसका नाम कई दिनों से खोजा जा रहा था। आखिरकार फिल्म के निर्माता विक्रमसिंह और गोविंद मेनन को नाम मिल ही गया। फिल्म का नाम होगा ‘हिस्स’। इसमें मल्लिका नागिन की भूमिका निभा रही हैं।
यह फिल्म एक नागिन के बदले की कहानी है, जिसमें मल्लिका के साथ इरफान खान हैं। मल्लिका ऐसी नागिन बनी हैं जो वक्त आने पर रूप बदलकर खूबसूरत महिला में बदल जाती हैं। उसे अपने प्रेमी की तलाश है। फिल्म में कई हत्याएँ और खौफनाक दृश्य स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये दिखाए जाएँगे।
PR
मल्लिका के मेकअप पर भी बहुत मेहनत की जा रही है। उनके मेकअप में घंटों लगते हैं। मेकअप होने के बाद वे कुछ खा भी नहीं सकतीं। मल्लिका को उम्मीद है कि इस बार उनकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।
इस फिल्म का निर्देशन जेनिफर लिंच कर रही हैं, जो प्रसिद्ध निर्देशक डेविड लिंच की बेटी हैं। फिल्म के 2009 के मध्य में प्रदर्शित होने की संभावना है।