हंसिका को नंबर वन नायिका बनने में फिलहाल थोड़ा समय लगेगा, लेकिन फिल्म ‘मनी है तो हनी है’ में उन्हें यह अवसर मिल गया है।
फिल्म में दिखाया गया है कि उनका लक्ष्य है कि वे बॉलीवुड की मशहूर नायिका बनें। हंसिका सपना देखती है कि वे नामी नायिका बन गई हैं और उन पर एक फड़कता हुआ गाना फिल्माया जा रहा है।
इस फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन यह गीत हंसिका और गणेश आचार्य पर फिल्माया गया। इसमें हंसिका बैले डांस करती हुई नजर आएँगी और उन्हें सेक्सी अंदाज में दिखाया गया है। उन्होंने इस गाने में कई ड्रेसेस पहनी हैं, जिसमें एक 60 मीटर लंबा गाउन भी होगा।
हंसिका को उम्मीद है कि यह गाना जल्दी ही धूम मचाने वाला है।