इन दिनों जिस जोड़ी के प्यार के किस्से सबसे ज्यादा चर्चित होते हैं वो हैं सैफीना यानी कि सैफ अली और करीना कपूर।
एक व्यक्ति ने एक साइट सैफीना कपूर खान नाम से बनाई है और इसमें दोनों के फोटो और सारी जानकारियाँ दी जा रही हैं। हैरत की बात यह है कि सैफ और करीना के हर कदम की जानकारी दी जाती है।
सैफ और करीना का इसमें कोई हाथ नहीं है और वे खुद परेशान हैं कि उनके बारे में सब कुछ दूसरे को कैसे पता चल रहा है। सैफीना जो भी बात अपने नजदीकी दोस्तों या परिवार वालों के साथ करते हैं, वो इस साइट पर आ जाती है।
हो सकता है कि सैफ और करीना इस मामले में पुलिस की मदद लें।