मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विवेक हुए भूमिगत  Search similar articles
Vivek
PR
चिंता मत कीजिए, विवेक ओबेरॉय ने कोई गलत काम नहीं किया है, जिसकी वजह से उन्हें अपना चेहरा छिपाना पड़े।

विवेक ने ‘मिशन इस्तांबुल’ फिल्म के ‍लिए कंधों तक अपने बालों को बढ़ाया था। इसमें वे तुर्किश कमांडो बने हैं।

विवेक के प्रचारक डेल भगवागर के मुताबिक हेअर स्टाइलिस्ट दिलशाद पस्ताकिया ने विवेक को पिछले सप्ताह नया लुक दिया है। विवेक टिप्स की एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म करने जा रहे हैं, जिसका निर्देशन कुकी वी. गुलाटी करने वाले हैं। इसके लिए उनके बाल छोटे कर दिए गए हैं।

विवेक के बाल कितने छोटे किए गए हैं? क्या ‘कंपनी’ और ‘साथिया’ वाला विवेक हमें देखने को मिलेगा? पूछने पर डेल बताते हैं कि इस रहस्य का राज दो सप्ताह बाद खुलेगा, लेकिन उन्होंने अपनी योजना हमें बता दी।

डेल के मुताबिक विवेक अपने नए लुक में ‘मिशन इस्तांबुल’ के प्रीमियर में दिखाई देंगे। तब तक वे भूमिगत हो गए हैं और किसी से नहीं मिल रहे हैं। मिलना जरूरी भी हुआ तो वे बड़ी सी टोपी पहनकर मिलते हैं।
और भी
फिल्म पसंद न आए तो पैसे वापस
सोफी का सिद्धांत
अर्चना जोगलेकर ‍की वापसी
गोविंदा की छटपटाहट
शिल्पा का नया शौक
डांस नहीं कर पाएँगे रितिक