मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | टीवी | सिने-मेल
मुख पृष्ठ मनोरंजन  बॉलीवुड  मिर्च-मसाला > फिल्म पसंद न आए तो पैसे वापस
मिर्च-मसाला
Mukhbir
IFM
कई बार ऐसा होता है जब महँगे दामों में टिकट खरीदकर फिल्म देखी जाती है और फिल्म खराब निकलती है तो पैसे वापस माँगने की इच्छा होती है। अब आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

‘मुखबिर’ फिल्म की निर्माण कंपनी कलर चिप्स ने फैसला किया है कि यदि उनकी फिल्म पसंद नहीं आती है तो दर्शक अपने पैसे वापस माँग सकता है। यह सुविधा केवल पहले 5000 दर्शकों को मिलेगी।

इस फिल्म के निर्माता सुधीश का मानना है कि जब दूसरे उत्पादों में मनी बैक गारंटी दी जा सकती है तो फिल्मों में क्यों नहीं। फिल्म भी एक व्यवसाय ही है। उन्हें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि फिल्म देखने के बाद दर्शक पैसे वापस नहीं माँगेंगे।

यदि किसी दर्शक को फिल्म पसंद नहीं आती है तो उसे अपना टिकट निर्माता को भेजना पड़ेगा। उसके पैसे तीस दिन के अंदर डिमांड ड्राफ्ट के जरिये भेज दिए जाएँगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस योजना से ‘मुखबिर’ को कितना फायदा होता है।