मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अर्चना जोगलेकर ‍की वापसी  Search similar articles
Archana
PR
मराठी और हिंदी फिल्मों में उत्कृष्ट अभिनय करने वाली अभिनेत्री अर्चना जोगलेकर शादी के बाद अमेरिका चली गईं।

बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों में सुखद परिवर्तन आया है। अब सार्थक सिनेमा को भी पसंद किया जाने लगा है। यह देख अर्चना बॉलीवुड में वापस आ गई हैं। वे उम्दा फिल्में करना चाहती हैं।

एक जुलाई को सन-एन-सेंड के जुबिली रूम में अर्चना ने एक छोटी पार्टी का आयोजन रखा। जिसमें उन्होंने अपने चुनिंदा दोस्तों को आमंत्रित ‍किया। नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, निर्माता शोरजो मुखर्जी, नीतू अग्रवाल, पंडित सतीश व्यास, सुखबीर के अलावा अर्चना के कई दोस्त इसमें शामिल हुए।

नाना ने इस अवसर पर अर्चना की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छी नर्तकी हैं और मेरी इच्छा है कि मैं उनके साथ एक बार फिर काम करूँ। उन्होंने मराठी फिल्मों में भी यादगार भूमिका निभाई है।

जैकी श्रॉफ का कहना है ‘मैंने उन्हें एक टीचर और क्लासिकल डांसर के रूप में अमेरिका में देखा था। मैं बहुत खुश हूँ कि वे वापस आ गई हैं।‘
और भी
गोविंदा की छटपटाहट
शिल्पा का नया शौक
डांस नहीं कर पाएँगे रितिक
प्रिटी और नेस में मनमुटाव!
शार्क के साथ अक्षय कुमार
अमृता और उस्मान में ब्रेकअप