सांसद-अभिनेता गोविंदा फिर से पुराने फार्म में आने के लिए छटपटा रहे हैं। सांसद बनने के बाद राजनीति के कीचड़ में वे फँसते चले गए। दोस्त सलमान का हाथ पकड़कर तैरने की कवायद में वे लगे हुए हैं।
वासु भगनानी की फिल्म ‘डोंट डिस्टर्ब’ में वे आ रहे हैं। पहले इस फिल्म की शूटिंग लंदन में होने वाली थी। लंदन जैसा हरियाली भरा लम्बा मैदान गोविंद ने वासु को दिल्ली में उपलब्ध करा दिया। अब दिल्ली देखकर दर्शक लंदन का मजा लेंगे।
वासु जरूर खुश होंगे कि गोविंदा ने उनका पैसा बचा दिया। वासु और गोविंदा ने साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ होगा, ऐसी दोनों को उम्मीद है।
|