मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शिल्पा का नया शौक  Search similar articles
Shilpa
PR
शिल्पा शेट्टी इन दिनों वायलिन बजाना सीख रही हैं। ये सब सनी देओल की फिल्म ‘द मैन’ में निभा रहे किरदार में वास्तविकता लाने के लिए किया जा रहा है।

शिल्पा इस फिल्म में खुद को ही अभिनीत कर रही हैं। इस किरदार का दिलचस्प पहलू यह है कि वे वायलिन बजाने में माहिर हैं। शिल्पा को वायलिन बजाते हुए स्टाइलिश तरीके से फिल्म में दिखाया जाएगा।

फिल्म में बताया गया है कि उनके प्रशंसक उनकी इस अदा के दीवाने हैं। शिल्पा चाहती है कि वे वायलिन बजाते हुए एकदम वास्तविक लगें, इसलिए उन्होंने सीखने का निर्णय लिया।

शिल्पा उसी तरह वायलिन बजाना सीख रही है, जैसे कोई विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करता है। शिल्पा का यह समर्पण देख सनी देओल बेहद प्रभावित हुए। संदीप, जो कि शिल्पा को यह विधा सीखा रहे हैं का कहना है ‘जैसे ही शूटिंग शाम को खत्म होती है, शिल्पा दो घंटे तक वा‍यलिन बजाना सीखती है। वे एक समर्पित विद्यार्थी हैं।‘

जब शिल्पा से इस बारे में पूछा गया तो वे हँसते हुए जवाब देती हैं ‘मुझे ‘दि मैन’ में वायलिन बजाना था। इसलिए मैंने सचमुच में वायलिन सीखने का निर्णय लिया। वायलिन बजाना बेहद कठिन काम है। मेरे प्रशिक्षक का कहना है कि यह सबसे कठिन वाद्ययंत्र है और वे सही हैं।‘
और भी
डांस नहीं कर पाएँगे रितिक
प्रिटी और नेस में मनमुटाव!
शार्क के साथ अक्षय कुमार
अमृता और उस्मान में ब्रेकअप
रणबीर और ऋषि का एक साथ डांस
करोड़पति बनने का अनोखा तरीका