मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डांस नहीं कर पाएँगे रितिक  Search similar articles
Ritik
PR
दर्शक जब भी रितिक रोशन की फिल्म देखने जाते हैं तो उन्हें यह उम्मीद रहती है कि फिल्म में रितिक का जोरदार डांस देखने को मिलेगा। डांस रितिक के फिल्म का मुख्य आकर्षण रहता है, लेकिन अब वे ज्यादा डांस नहीं कर पाएँगे।

घुटनों की समस्या से ग्रस्त रितिक ने बैंकॉक में सर्जरी करवाई। उसके बाद वे अमेरिका सर्जरी करवाने गए। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने रितिक को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वे डांस के कठिन स्टेप्स कर घुटनों पर ज्यादा जोर न डालें।

फिल्मों में जो डांस दिखाया जाता है, उसकी महीनों तक रिहर्सल चलती है। रितिक ने इस बार सलाह को गंभीरता से लिया है। वे कोशिश करेंगे कि फिल्म में डांस नहीं करें और यदि करना पड़े तो आसान स्टेप्स ही करें।
और भी
प्रिटी और नेस में मनमुटाव!
शार्क के साथ अक्षय कुमार
अमृता और उस्मान में ब्रेकअप
रणबीर और ऋषि का एक साथ डांस
करोड़पति बनने का अनोखा तरीका
शाहरुख बनाएँगे ‘रावण’