मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रिटी और नेस में मनमुटाव!  Search similar articles
Preity
IFM
बॉलीवुड में इस बात की चर्चा है कि प्रिटी जिंटा और नेस वाडिया के संबंधों में दरार आ गई है और दोनों अलगाव की राह पर हैं। रिश्तों को बचाने की कोशिश जारी है। दोनों के बीच मतभेद क्यों हुए, इस बारे में कोई ठोस बात सामने नहीं आई है।

चर्चा है कि आईपीएल स्पर्धा के दौरान और बाद में जिस तरह से प्रिटी का कद बढ़ा, यह नेस को पसंद नहीं आया। इस स्पर्धा के दौरान सिर्फ प्रिटी की ही चर्चा होती रही। खबरों और फोटों में प्रिटी ही छाई रहीं।

कुछ लोगों का मानना है कि प्रिटी ने जिस तरह से मैच जीतने के बाद युवराज सिंह को गले लगाया, वो नेस वाडिया को रास नहीं आया। युवी को गले लगाने के चित्र प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित हुए और इन फोटों को देख नेस से ज्यादा तकलीफ उनके करीबी लोगों को हुई। इस वजह से नेस का भी मूड खराब हो गया।

वैसे भी नेस और प्रिटी के रिश्ते को लेकर उनके करीबी खुश नहीं थे और सार्वजनिक रूप से भी उन्होंने अपने मन की बात जाहिर की थी, लेकिन नेस ने हमेशा प्रिटी का पक्ष लिया।
और भी
शार्क के साथ अक्षय कुमार
अमृता और उस्मान में ब्रेकअप
रणबीर और ऋषि का एक साथ डांस
करोड़पति बनने का अनोखा तरीका
शाहरुख बनाएँगे ‘रावण’
कैटरीना का कमाल