अक्षय कुमार को यूँ ही खतरों का खिलाड़ी नहीं कहा जाता। वे खतरों से खेलने का शौक रखते हैं और जहाँ तक संभव हो, फिल्मों में अपने स्टंट दृश्य खुद करते हैं। भले ही बाद में उन्हें पत्नी ट्विंकल की डाँट खाना पड़े।
अक्षय की आगामी फिल्म ‘ब्लू’ फिल्म में पानी के अंदर स्टंट दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय, संजय दत्त और लारा दत्ता को बैंकॉक में स्कूबा डाइविंग का विशेष प्रशिक्षण दिलवाया गया।
पिछले दिनों अक्षय कुमार पर एक दृश्य फिल्माया गया, जिसमें उन्हें पानी के 75 फीट अंदर शार्क मछलियों के बीच रहना था। इस दृश्य के लिए प्रशिक्षित शार्क मछलियों को लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से तीन प्रशिक्षक भी अक्षय के साथ पानी के अंदर मौजूद थे।
शॉट के दौरान अक्षय का सिर एक टूटे जहाज से टकरा गया और खून निकलने लगा। यह देख सभी चौकन्ने हो गए क्योंकि शार्क खून की तरफ आकर्षित होने लगीं। उनको तुरंत दूर ले जाया गया और अक्षय को पानी से बाहर निकाला।
इस दौरान अक्षय बिलकुल भी नहीं घबराएँ और उन्होंने दिखा दिया कि वे वाकई में खतरों के खिलाड़ी हैं।
|