मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमृता और उस्मान में ब्रेकअप  Search similar articles
बॉलीवुड से जुड़े लोगों का प्यार में पड़ना और बिछड़ना जारी रहता है। ताजा ब्रेकअप हुआ है अमृता और उनके प्रेमी उस्मान का। क्रिकेट खिलाड़ी उस्मान और मलाइका अरोरा की बहन अमृता का रोमांस चार वर्ष पहले शुरू हुआ था।

Amrita
IFM
दोनों के संबंध को देख लगता था कि प्यार की राह पर वे लंबे समय तक साथ चलेंगे और विवाह की ‍मंजिल तक पहुँचेंगे। लेकिन मंजिल से पहले ही दोनों की राहें जुदा हो गई। बिना किसी विवाद के अमृता और उस्मान ने अलग होने का निर्णय ले लिया।

अमृता के नजदीकी लोगों का कहना है कि दूरियाँ दोनों के प्रेम के बीच में बहुत बड़ी अड़चन थी। उस्मान लंदन में रहते हैं और अमृता मुंबई में। दोनों बेहद व्यस्त हैं। दोनों को मिलने का वक्त नहीं मिल पाता था। हालाँकि दोनों मिलने की पूरी कोशिश करते थे।

पिछले कुछ दिनों से दोनों चाहकर भी मिल नहीं पाएँ और दूरियाँ बढ़ती चली गई। इस वर्ष उस्मान के जन्मदिन पर अमृता लंदन न जाकर बैंकॉक में शूटिंग कर रही थी, इससे इस बात को बल मिला कि उनके बीच अब पहले जैसा प्यार नहीं रहा।

Amrita
IFM
अमृता और उस्मान ने पुरजोर कोशिश की कि संबंध नहीं टूटे, लेकिन सारी कोशिशें व्यर्थ साबित हुईं। एक मोड़ पर आकर दोनों ने अलग होने का निर्णय ले लिया। करीना कपूर को अमृता की अच्छी दोस्त के रूप में जाना जाता है। सैफ, करीना, अमृता और उस्मान ने कई बार साथ में वक्त गुजारा है।

अमृता और उस्मान के ब्रेकअप के पीछे साहिल श्रॉफ का भी नाम लिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अमृता का नाम साहिल से जुड़ने की वजह से अमृता और उस्मान के रिश्ते में दरार आ गई। साहिल ने इसका खंडन किया है।
और भी
रणबीर और ऋषि का एक साथ डांस
करोड़पति बनने का अनोखा तरीका
शाहरुख बनाएँगे ‘रावण’
कैटरीना का कमाल
हे गज्जू
मलाइका अरोरा से प्रेरित किरदार