आइफा अवॉर्ड के दौरान जिन्होंने भी कैटरीना कैफ को परफॉर्म करते हुए देखा होगा, वे कैटरीना की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए होंगे। ज्यादातर लोगों को पता नहीं है कि कैटरीना ने यह परफॉर्म तबीयत खराब होने के बावजूद किया था।
जिस दिन कैटरीना को डांस करना था, उस दिन उन्हें तेज बुखार था। डॉक्टरों ने कैटरीना को आराम करने की सलाह दी। जब आयोजकों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने भी कैटरीना को परफॉर्म करने से मना किया।
कैटरीना जानती थीं कि यदि उन्होंने परफॉर्म नहीं किया तो उनके प्रशंसक निराश होंगे। कैटरीना ने दवाइयाँ लीं और पहुँच गईं परफॉर्म करने। उपस्थित बॉलीवुड कलाकारों को भी इस बारे में पता नहीं था। जब बात सभी के सामने आई तो वे कैटरीना की प्रशंसा करने से नहीं चूके।
कैटरीना एक व्यावसायिक कलाकार हैं और उन्होंने कभी भी अपने निर्माताओं को परेशान नहीं किया है। शायद इसी वजह से वे दर्शकों के साथ-साथ निर्माता-निर्देशकों के बीच भी इतनी लोकप्रिय हैं।
|