मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हे गज्जू  Search similar articles
Himesh
PR
’हे बेबी’ देखने के बाद अब ‘हे गज्जू’ देखने के लिए तैयार हो जाइए। इस हास्य फिल्म को सतीश कौशिक निर्देशित कर रहे हैं, जिसमें हिमेश रेशमिया दोहरी भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म का नाम थोड़ा हटकर है क्योंकि हिमेश इसमें गुजराती किरदार अभिनीत करने वाले हैं। उनके एक किरदार का नाम होगा करसनलाल त्रिकमलाल गाँधी, जो राजकोट का रहने वाला है और अब दिल्ली में रहता है। दूसरा किरदार आकाश पटेल भी गुजराती है, जो विदेश में रहता है।

हमेशा की तरह इस फिल्म में भी हिमेश नई नायिका के साथ काम करेंगे। उनके लिए दो नए चेहरों की तलाश की जा रही है। फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है।

हिमेश इस फिल्म के बारे में कहते हैं ‘मैं गुजराती किरदार पहली बार निभा रहा हूँ और इस फिल्म के प्रति उत्साहित हूँ। ‘कर्ज’ और ‘कजरारे’ में मेरे किरदार थोड़े कठोर किस्म के हैं। सतीशजी के साथ ‘हे गज्जू’ में कॉमेडी किरदार निभाने में मजा आएगा।‘
और भी
मलाइका अरोरा से प्रेरित किरदार
आमिर की राजनीति!
सलमान से अक्षय ने बनाई दूरी?
इमरान के बारे में पाँच अनोखी बातें
आमिर पुत्र जुनैद की पढ़ाई में रुचि
गुरुदत्त पर फिल्म बनाएँगे अनुराग