मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आमिर की राजनीति!  Search similar articles
Aamir
PR
4 जुलाई को प्रदर्शित होने वाली दोनों फिल्मों ‘लव स्टोरी 2050’ और ‘जाने तू... या जाने ना’ की प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए दोनों फिल्म के निर्माता हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इससे भला रियलिटी शो वालों का हो रहा है, क्योंकि टीवी के जरिये फिल्म के निर्माता अपनी बात दर्शकों के सामने रखना चाहते हैं।

खबर है कि सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में हरमन बावेजा को भाग लेने बुलाया गया था। यह कार्यक्रम चार जुलाई को ही प्रसारित होने वाला था। हरमन काफी उत्साहित थे।

जब यह खबर आमिर खान के कानों में पड़ी तो उन्होंने सलमान से अपनी दोस्ती का फायदा उठाया और अपने भानजे के साथ वे इस शो में शामिल हो गए। इस तरह से आमिर ने एक तीर से दो शिकार कर लिए। एक तो हरमन के हाथों से फिल्म के प्रचार का एक अवसर छीन लिया और दूसरे इमरान को यह अवसर दिलवा दिया।

हो सकता है कि इसमें सलमान-प्रियंका विवाद ने भी भूमिका निभाई हो। कुछ माह पहले प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की एक फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। बहाना था डेट्स प्रॉब्लम का। सलमान इस घटना से काफी आहत हुए, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि प्रियंका उनका कहा नहीं टाल सकतीं।

Harman
PR
इसके बाद उन्होंने प्रियंका को टालना शुरू कर दिया। प्रियंका ने सलमान से संबंध सुधारने की कई बार कोशिश की, लेकिन सलमान किसी को भी आसानी से माफ नहीं करते। हरमन, प्रियंका के बॉयफ्रेंड हैं और सलमान ने इस बहाने प्रियंका से हिसाब चुकता कर लिया हो।
और भी
सलमान से अक्षय ने बनाई दूरी?
इमरान के बारे में पाँच अनोखी बातें
आमिर पुत्र जुनैद की पढ़ाई में रुचि
गुरुदत्त पर फिल्म बनाएँगे अनुराग
आयनॉक्स पर फिल्म देखो और इनाम जीतो
95 लाख का गाना