मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > मिर्च-मसाला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गोविंदा बने बंगाली बाबू  Search Icon
Govinda
IFM
फिल्मों में बंगाली बाबू बनकर कई अभिनेताओं ने खूब लोकप्रियता बटोरी है। अब बारी गोविंदा की है।

‘चाय गरम’ फिल्म में गोविंदा बंगाली बाबू के रूप में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ सेलिना जेटली, अनुपम खेर, सुनील शेट्टी और राजपाल यादव प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

कोलकाता के नेताजी सुभाष एअरपोर्ट पर भी इसकी शूटिंग होगी। इस फिल्म का निर्माण प्रसिद्ध गीतकार आनंद बख्शी के पोते आदित्य दत्ता कर रहे हैं। फिल्म का नाम आम नामों से हटकर है।

फिल्म से जुड़े लोगों के मुताबिक चाय का हमारी जिंदगी में अहम हिस्सा है। हम अपने मेहमान का स्वागत अक्सर चाय पिलाकर करते हैं। अमीर हो या गरीब, हर आदमी चाय पीना पसंद करता है। इसलिए फिल्म का नाम ‘चाय गरम’ रखा गया है।
और भी
उपहार में ‘जन्नत’
आमने-सामने होंगे आमिर-सलमान!
पाकिस्तान में भारतीय फिल्में
ब्रूना बनेंगी सलमान की नायिका!
रणबीर करेंगे शिमित अमीन की ‍फिल्म
अफवाहों से परेशान दीपिका